अक्षय ने मनाया ₹40 करोड़ का ‘हॉलीडे’ वीकेंड

मुंबई: अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फ़िल्म ‘हॉलीडे’- ए सोल्जर नेवर ऑफ़ ड्यूटी’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर चल रही मंदी को काफी हद तक दूर किया है। 6 जून को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में तक़रीबन ₹40 करोड़ का बिजनेस किया।

‘हॉलीडे’ को 3500 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया। शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹12.18 करोड़ की ओपनिंग ली, जबकि शनिवार को ‘हॉली़डे’ ने ₹12.30 करोड़ कमाए। वहीं रविवार को ‘हॉलीडे’ ₹15.55 करोड़ जमा करने में क़ामयाब रही।

akshay-kumar-sonakshi-hd-wallpaper

‘हॉलीडे’ को साउथ सिनेमा के हिट डायरेक्टर एआर मुरूगादौस ने डायरेक्ट किया है। ये उनकी दूसरी हिंदी फ़िल्म है। मुरूगादौस ने आमिर ख़ान के साथ ‘गज़नी’ से डेब्यू किया था। ‘हॉलीडे’ को विपुल शाह ने प्रोड्यूस किया है।

‘हॉलीडे’ के साथ रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘फ़िल्मिस्तान’ ने पहले वीकेंड में ₹2.5 करोड़ का बिजनेस किया, जो उम्मीद की जा रही थी। ‘हॉलीडे’ जैसी बड़ी फ़िल्म से ‘फ़िल्मिस्तान’ की तुलना बेमानी है। हालांकि, ‘फ़िल्मिस्तान’ को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया है।