एक हफ़्ते में ‘तलवार’ ने किया ₹15 करोड़ का क़ारोबार

मुंबई: आरूषि डबल मर्डर केस को एक अलग रौशनी में दिखाने वाली फ़िल्म ‘तलवार’ दर्शकों को भी पसंद आ रही है। रिलीज़ के पहले हफ़्ते के दौरान ‘तलवार’ के कलेक्शंस में ज़्यादा गिरावट नहीं आई है।
‘तलवार’ 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। एक दिन पहले इसके पेड प्रिव्यूज़ भी रखे गए थे। सब मिलाकर फ़िल्म ने पहले हफ़्ते (2-8 अक्टूबर) में ₹ 15.55 करोड़ का क़ारोबार घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर किया है।
विस्तार से कलेक्शंस इस प्रकार हैं-
गुरूवार (पेड प्रिव्यूज़)-₹ 50 लाख
शुक्रवार (ओपtalvarनिंग)- ₹ 2.50 करोड़
शनिवार-₹ 2.70 करोड़
रविवार- ₹ 3.30 करोड़
——————————
ओपनिंग वीकेंड- ₹ 8.50 करोड़
——————————
सोमवार- ₹ 1.60 करोड़
मंगलवार- ₹ 1.65 करोड़
बुधवार- ₹ 1.65 करोड़
गुरूवार- ₹ 1.65 करोड़
———————————–
ओपनिंग वीक टोटल- ₹ 15.55 करोड़
————————————-
तलवार को मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म की कहानी विशाल भारद्वाज की है। लीड रोल्स में कोंकोणा सेन शर्मा, नीरज कबी और इरफ़ान ख़ान हैं, जबकि तब्बू मेहमान भूमिका में हैं।