ओपेनिंग वीकेंड में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘एबीसीडी २’

CIFevvCUYAAoEZh
मुंबई: वरुण धवन की फिल्म ‘एबीसीडी 2’ ने शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले वीकेंड में 46.35 करोड़ का बिज़नेस किया है, जो इस साल अब तक रिलीज़ हुई फिल्मों में सबसे ज़्यादा है। इस कलेक्शन के साथ ‘एबीसीडी 2’ ओपनिंग में सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गयी है।
वरुण ने ये रिकॉर्ड बनाने के लिए अक्षय कुमार की ‘गब्बर इज़ बैक’ को पीछे छोड़ा है, जिसने 39.41 करोड़ का बिज़नेस ओपनिंग वीकेंड में किया था। 19 जून को रिलीज़ हुई ‘एबीसीडी 2’ ने अच्छी पब्लिसिटी के चलते लगभग 14.30 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वीकेंड में फिल्म के बिज़नेस का ग्राफ ऊपर चढ़ता रहा। शनिवार को फिल्म ने 14.54 करोड़, जबकि रविवार को 17.51 करोड़ का बिज़नेस किया।
HIGHEST OPENING WEEKEND 2015: 
1. ABCD2- 46.35 Cr.
2. ‪‎Gabbar Is Back‬- 39.41 Cr.
3. ‪‎Tanu Weds Manu Returns‬- 38.15 Cr.
4. ‪‎Dil Dhadakne Do‬- 37.05 Cr.
5. ‪‎Baby‬- 36.07 Cr.
6. ‪‎Roy‬- 28.68 Cr.
7. ‪Piku‬- 25.22 Cr.
8. ‪‎Badlapur‬- 23.50 Cr.
9. ‪‎Tevar‬- 22.05 cr
10. Hamari Adhuri Kahani- 16.49 Cr.