दूसरे वीकेंड के बाद 240 करोड़ के पार ‘बजरंगी भाईजान’

मुंबई: सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री तो शनिवार को ही ले ली थी, और दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 240.72 करोड़ से ज़्यादा हो गया है।
दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 12.8 करोड़, शनिवार को 19.25 करोड़ और शनिवार को 24.05 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘बजरंगी भाईजान’ अब 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए रेस लगा रही है।
उम्मीद की जा रही है, कि 17 जुलाई को रिलीज़ हुई ‘बजरंगी भाईजान’ तीसरा वीकेंड पूरा होते-होते इस साल की पहली 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन जाएगी।

sk_640x480_81437826720