‘बेवकूफ़ियां’ पर दर्शकों ने नहीं लुटाया प्यार

बेवकूफ़ियां का पहला पोस्टर।
बेवकूफ़ियां का पहला पोस्टर।

मुंबई: आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर की ‘बेवकूफ़ियां’ दर्शकों को पसंद नहीं आई हैं। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में महज़ ₹7.74 करोड़ का बिजनेस किया है।

शुक्रवार (14 मार्च) को रिलीज़ हुई यशराज बैनर की इस फ़िल्म ने सिर्फ़ ₹2.23 करोड़ की ओपनिंग ली, जबकि शनिवार को फ़िल्म ने ₹2.51 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, रविवार को फ़िल्म को कलेक्शन रहा ₹3 करोड़।

ज़ाहिर है, कि ‘बेवकूफ़ियां’ दर्शकों को आकर्षित करने में नाक़ामयाब रही है। फ़िल्म को क्रिटिक्स की तरफ़ से भी मिला-जुला रिस्पांस मिला था।

नूपुर अस्थाना डायरेक्टिड फ़िल्म में आयुष्मान खुराना और सोनम कपूर पहली बार साथ आए। फ़िल्म में ऋषि कपूर ने सोनम के पिता का रोल प्ले किया।

दूसरी तरफ, कंगना राणावत स्टारर ‘क्वीन’ ने 14 मार्च को ₹2.15 करोड़ का बिजनेस करने के साथ ₹21 करोड़ टोटल कलेक्ट कर लिए हैं। माउथ पब्लिसिटी के दम पर ‘क्वीन’ के कलेक्शंस का ग्राफ बढ़ना जारी है।