ज़बरदस्त: आज 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’

मुंबई: ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ आज 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इस साल की ये पहली फ़िल्म होगी, जो 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार करेगी। दूसरा वीकेंड गुज़रने के बाद फ़िल्म ने 98.37 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
22 मई को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार (29 मई) को 6.65 करोड़ जमा किए, जबकि शनिवार और रविवार को क्रमश: 9.40 करोड़ और 12.25 करोड़ के कलेक्शंस किए।
Kangana Tanu Weds Manu 2