100 करोड़ क्लब में ‘प्रेम रतन धन पायो’, कलेक्शंस गिरे

मुंबई: सलमान ख़ान की फ़िल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ रिलीज़ के तीसरे दिन 100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है, लेकिन कलेक्शंस में गिरावट तीसरे दिन भी दर्ज़ की गई।
12 नवंबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने शनिवार को 30.07 करोड़ का कलेक्शन किया, और इसके साथ फ़िल्म का कुल बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 101.47  करोड़ हो गया।
prdp 4
हालांकि शनिवार को नॉन हॉलीडे पर सबसे ज़्यादा कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाने में फ़िल्म क़ामयाब रही है। सूरज बड़जात्या डायरेक्टिड फ़िल्म को दर्शकों के ख़राब रिव्यूज़ मिल रहे हैं।
रविवार को छुट्टी होने की वजह से कलेक्शंस कुछ बढ़ सकते हैं, लेकिन अगला फ़िल्म के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।