4 महीने, 40 फ़िल्में, 100 करोड़ क्लब फिर भी खाली!

मुंबई: बॉलीवुड के लिए 2015 के पहले चार महीने काफी निराशाजनक रहे हैं। इस दौरान छोटी-बड़ी क़रीब 40 फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, लेकिन एक भी फ़िल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी है। वहीं, हॉलीवुड फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं।
fast and furious 7
फास्ट एंड फ्यूरियस 7 भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ कमाने वाली पहली फ़िल्म बन चुकी है। 2 अप्रैल को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म ने अब तक 140 करोड़ से ज़्यादा कमाई कर ली है। वहीं, 24 अप्रैल को रिलीज़ हुई एवेंजर्स एज ऑफ़ अल्ट्रॉन ने रिलीज़ के पहले दिन लगभग 11 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि इसी दिन रिलीज़ हुईं चार बॉलीवुड फ़िल्मों में से एक ने भी 1 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया।
बॉलीवुड में फ़िल्मों की ये हालत इस साल शुरू से ही। 2015 में अभी तक सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बेबी है, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर लगभग 95 करोड़ जमा किए हैं। ज़ाहिर है, कि बेबी भी 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी।
baby
इसके बाद आती है बदलापुर, जिसने लगभग 51 करोड़ का बिजनेस किया है। बेबी ने बदलापुर से दोगुनी कमाई की है। बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के हिसाब से तीसरे नंबर पर रॉय है, जिसने 44.50 करोड़ का बिजनेस किया है।
जनवरी से अब तक रिलीज़ हुई टॉप टेन फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस आंकड़े देखें, तो ज़्यादातर फ़िल्में 20-30 करोड़ के बीच सिमट गई हैं। फिर चाहे वो शमिताभ हो, या मिस्टर एक्स या फिर एक पहेली लीला।
badlapur 1
हिंदी फ़िल्मों के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बीच हॉलीवुड फ़िल्मों की बढ़ती लोकप्रियता और क़ामयाबी बॉलीवुड के लिए वाकई चिंता की बात है।