एक हफ़्ते में एयरलिफ़्ट ने लिफ़्ट किए 84 करोड़

मुंबई: अक्षय कुमार की ताज़ा रिलीज़ ‘एयरलिफ़्ट’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर क़ामयाबी की शानदार इबारत लिखी है। लम्बे अर्से बाद अक्षय कुमार की फ़िल्म को ऐसी शानदार क़ामयाबी मिल रही है।
22 जनवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने एक हफ़्ते में लगभग 84 करोड़ का बिजनेस किया है। 90 के दशक में खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत से 1 लाख 70 हज़ार भारतीयों की सकुशल वापसी के विषय पर बनी फ़िल्म को राजा कृष्ण मेनन ने डायरेक्ट किया है।
दिनवार फ़िल्म के कलेक्शंस इस प्रकार हैं-airlift poster
शुक्रवार (22 जनवरी)- 12.35 करोड़
शनिवार- 14.60 करोड़
रविवार- 17.35 करोड़
——————————-
ओपनिंग वीकेंड- 40.30 करोड़
——————————-
सोमवार- 10.40 करोड़
मंगलवार- 17.80 करोड़
बुधवार- 6 करोड़
गुरूवार- 5 करोड़
——————————–
पहला हफ़्ता- 83.50 करोड़
——————————–