Bharat Box Office: ‘भारत’ की रिलीज़ से पहले जान लीजिए सलमान ख़ान की पिछली 5 फ़िल्मों की ओपनिंग…

5 जून को ईद के मौक़े पर सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत रिलीज़ हो रही है। भाईजान की फ़िल्म उनके फ़ैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होती तो ट्रेड को भी सलमान की फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। भारत को लेकर फ़िल्म इंडस्ट्री में काफ़ी उत्सुकता है।

सभी बेक़रार हैं जानने के लिए कि सलमान की फ़िल्म इस बार कौन सा रिकॉर्ड बनाएगी और कौन सा तोड़ेगी। ईद पर रिलीज़ हुईं सलमान की दो फ़िल्मों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी है। ख़ुद सलमान ख़ान भी इस फ़िल्म के प्रमोशन में जी-जान से जुटे हैं और दर्शकों को यह समझाने की कोशिश शिद्दत से कर रहे हैं कि भारत इमोशनल फ़िल्म नहीं है, बल्कि इसमें मनोरंजन का ज़बर्दस्त तड़का है।

भारत की एक प्रमोशनल इवेंट में सलमान ख़ान ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

दरअसल, सलमान ट्यूबलाइट के ना चलने की वजह इसका ज़रूरत से अधिक इमोशनल होना मानते हैं, इसीलिए दर्शकों को बता रहे हैं कि भारत को ट्यूबलाइट समझने की भूल ना करें। फ़िल्म पूरी तरह पैसा वसूल है। भारत को अली अब्बास ज़फ़र ने निर्देशित किया है, जिनके साथ सलमान ने पिछले सालों में सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है जैसी सफल फ़िल्में दी हैं।

भारत के एक दृश्य में कटरीना कैफ़।

भारत कोरियन फ़िल्म ओडे टू माय फाद का रीमेक है। फ़िल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ़ रीयूनाइट हुई हैं, जो इस फ़िल्म को अपनी सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस मानती हैं। फ़िल्म में सलमान के पिता की भूमिका में जैकी श्रॉफ हैं, जिनकी तलाश वो करते दिखाई दे रहे हैं।

भारत एक गाने में दिशा पाटनी।

दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर और तब्बू सहायक भूमिकाओं में हैं। सलमान के स्टारडम और ईद के मौक़े के मद्देनज़र जानकार थोड़ी झिझक के साथ मान रहे हैं कि भारत को पहले दिन 35-40 करोड़ की रकम मिल सकती है। इस झिझक की वजह हैं- ईद पर आयीं रेस 3 और ट्यूबलाइट। हालाकि सलमान पुराने ट्रेक रिकॉर्ड को देखते हुए यह मुश्किल तो नहीं है। बहरहाल, अब बात सलमान की पिछली 5 फ़िल्मों की ओपनिंग की, जो इस प्रकार है-

रेस3- 15 जून 2018- ₹29.17 करोड़

टाइगर ज़िंदा है- 22 दिसम्बर 2017- ₹34.10 करोड़

ट्यूबलाइट- 23 जून 2017- ₹21.15 करोड़

सुल्तान- 6 जुलाई 2016- ₹36.54 करोड़

बजरंगी भाईजान- 17 जुलाई 2015- ₹27.25 करोड़

भारत के प्रमोशनल इंटरव्यू में सलमान ख़ान और कटरीना कैफ़।

आप देख सकते हैं कि सलमान की पिछली 5 फ़िल्मों की ओपनिंग 21 करोड़ से 37 करोड़ के बीच रही है। ऐसे में भारत को पहले दिन 40 करोड़ मिल जाएंग को हैरानी नहीं होगी।