Box Office: ‘जज़्बा’ को पहले दिन मिले ₹ 4.23 करोड़

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फ़िल्म जज़्बा को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर ₹ 4.23 करोड़ की ओपनिंग मिली है। 9 अक्टूबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म को संजय गुप्ता ने डारेक्ट किया है।
फ़िल्म में ऐश्वर्या ने पहली बार एक लॉयर का रोल निभाया है। साथ ही एक्शन भी किया है। इस फ़िल्म से ऐश ने 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। वो आख़िरी बार  2010 की फ़िल्म गुज़ारिश में दिखाई दी थीं।
jazbaa bo
ऐश के कमबैक की वजह से जज़्बा को लेकर काफी हाइप थी, लेकिन फ़िल्म के पहले दिन के कलेक्शंस को देखकर लगता है, कि दर्शकों के बीच उनकी वापसी को लेकर ज़्यादा उत्साह नहीं था।
फ़िल्म को क्रिटिक्स का भी मिला-जुला रिस्पांस मिला है। हालांकि वीकेंड के बाक़ी दिनों में फ़िल्म के उछाल लेने की उम्मीद जताई जा रही है। जज़्बा में इरफ़ान ख़ान, शबाना आज़मी, जैकी श्रॉफ़, चंदन रॉय सान्याल और सिद्धांत कपूर ने भी अहम रोल निभाए हैं।