Dark Phoenix Box Office: सलमान की सूनामी में जानिए प्रियंका चोपड़ा की जेठानी का हुआ कैसा हाल!

मुंबई, डेस्क रिपोर्टर। सलमान ख़ान बॉक्स ऑफ़िस पर उतरते हैं तो कोई सामने आने की हिम्मत नहीं करता, मगर प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वाली जेठानी सोफी टर्नर ने सलमान से टकराने का दम दिखाया। भारत के साथ सोफी की फ़िल्म X Men: Dark Phoenix रिलीज़ हुई और फ़िल्म ने पहले दिन ठीकठाक कमाई कर रही है। हालांकि भारत के मुक़ाबले यह कुछ भी नहीं है।

डार्क फीनिक्स भारत की तरह ही मिड वीक रिलीज़ है। 5 जून को फ़िल्म 1480 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है और 3.10 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में फ़िल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ की गयी है। हॉलीवुड फ़िल्मों में यह इस साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग है।

इस साल रिलीज़ हुई हॉलीवुड फ़िल्मों की बात करें तो सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड Avengers Endgame के नाम है, जिसने 53.10 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था। दूसरे नंबर पर कैप्टन मारवल ने 12.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी। तीसरे स्थान पर अलादीन ने 4.25 करोड़ पहले दिन जमा किये थे। वहीं, पांचवें स्थान पर रही शज़ाम ने 2.90 करोड़ का कलेक्शन पहले दिन किया था।

डार्क फीनिक्स एक्स मेन सीरीज़ की फ़िल्म है। सोफी टर्नर ने जीन ग्रे का लीड रोल निभाया है। रिलीज़ से पहले इस बात की चर्चा ख़ूब रही कि अगर प्रियंका चोपड़ा ने सलमान ख़ान की फ़िल्म भारत नहीं छोड़ी होती तो वो 5 जून को अपनी जेठानी से बॉक्स ऑफ़िस पर टकरा रही होती हैं।