बॉक्स ऑफ़िस पर ‘घायल वंस अगेन’ की सन’सनी’

मुंबई: सनी देओल की फ़िल्म घायल वंस अगेन ने ओपनिंग वीकेंड में सनसनी मचा दी है। 5 फरवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने तीन दिन में 23.25 करोड़ जमा किए हैं।
सनी देओल अभिनीत-निर्देशित फ़िल्म ने पहले दिन यानि शुक्रवार को 7.20 करोड़, शनिवार को 7.65 करोड़ और रविवार को 8.40 करोड़ का बिजनेस किया है। फ़िल्म के शुरूआती आंकड़े उत्साहित करने वाले हैं।
ग़ौरतलब है, कि पिछले कुछ सालों में घायल वंस अगेन सनी की सबसे क़ामयाब फ़िल्म है। क्रिटिक्स के दर्शक भी फ़िल्म को पसंद कर रहे हैं। इससे पहले उनकी सोलो रिलीज़ फ़िल्म सिंह साहब द ग्रेट ने बॉक्स ऑफ़िस पर कोई ख़ास बिजनेस नहीं किया था।

Ghayal once again