‘घायल वंस अगेन’ को मिली 7 करोड़ की ओपनिंग

मुंबई: सनी देओल की फ़िल्म ‘घायल वंस अगेन’ दर्शकों को पसंद आ रही है। 5 फरवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले दिन लगभग 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। पॉज़िटिव माउथ पब्लिसिटी के चलते वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस 22-25 करोड़ रहने की उम्मीद है।

Ghayal Once Again 1

‘घायल वंस अगेन’ को सनी ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां से ‘घायल’ ख़त्म हुई थी। ‘घायल’ और ‘घायल वंस अगेन’ के बीच जनरेशन गैप को कहानी और कुछ नए क़िरदारों के ज़रिए भरा गया है। ये कनेक्शन दर्शकों को पसंद भी आ रहा है।
पिछले कुछ सालों में सनी की ये बॉक्स ऑफ़िस पर ये सबसे अच्छी सोलो परफॉर्मेंस है। सनी की पिछली सोलो रिलीज़ फ़िल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ है, जिसने 5.2 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ग़ौरतलब है, कि घायल वंस अगेन को प्रोमोट करने के लिए सनी ने खुद की बनाई हदों को तोड़ा है। मीडिया के पारंपरिक और नए दोनों, प्लेटफॉर्म का उपयोग फ़िल्म को प्रोमोट करने के लिए किया गया है।
ghayal-once-again-3
‘घायल वंस अगेन’ की एक प्रोमोशनल इवेंट में सह कलाकारों के साथ सनी देओल।