पहले हफ़्ते में ‘हाउसफुल 3’ ने कई फ़िल्मों को पीछे छोड़ा

मुंबई: ‘हाउसफुल 3’ ने रिलीज़ के पहले हफ़्ते में ज़ोरदार कमाई की है। 3 जून को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने गुरुवार (9 जून) तक 80.10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस कलेक्शन के साथ हाउसफुल 3 पहले हफ़्ते में सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने वाली इस साल की दूसरी फ़िल्म बन गई है।

पहले स्थान पर भी अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘एयरलिफ़्ट’ है, जिसने 83.50 करोड़ जमा किए थे। तीसरे पायदान पर शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म फ़ैन है, जिसने रिलीज़ के पहले हफ़्ते में 71.50 करोड़ इकट्ठा किए थे, जबकि चौथे पायदान पर बाग़ी है, जिसने सात दिन में 59.72 करोड़ का कलेक्शन किया।

‘हाउसफुल 3’ के दिनवार कलेक्शन निम्न प्रकार हैं-

3 जून (पहला दिन- शुक्रवार)- 15.21 करोड़

4 जून (शनिवार)- 16.30 करोड़

5 जून (रविवार)- 21.80 करोड़

6 जून (सोमवार)- 8.25 करोड़

7 जून (मगलवार)- 7.07 करोड़

8 जून (बुद्धवार)- 6.25 करोड़

9 जून (गुरुवार)- 5.22 करोड़