‘नीरजा’, ‘कपूर एंड संस’ और ‘तेरा सुरूर’ का हाल-ए-बॉक्स ऑफ़िस

मुंबई: पिछले कुछ हफ़्तों में रिलीज़ फ़िल्मों में से कुछ ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, तो कुछ औसत रहीं। चलिए देखते हैं कि चुनिंदा फ़िल्मों का बॉक्स ऑफ़िस पर हाल क्या रहा।

kapoor and sons cover

शुरूआत करते हैं 18 मार्च को रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘कपूर एंड संस- सिंस 1921’ से। दूसरे हफ़्ते की शुरूआत के साथ ही फ़िल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। रिलीज़ के पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 46.93 करोड़ जमा किए थे। लेकिन दूसरे हफ़्ते के पहले दिन यानि 25 मार्च को 4.40 करोड़ के कलेक्शंस के साथ कपूर एंड संस का कुल कलेक्शन 51.33 करोड़ हो गया।

पहले हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस इस प्रकार रहे-

शुक्रवार (18 मार्च)- 6.85 करोड़

शनिवार- 7.75 करोड़

रविवार- 11.75 करोड़

सोमवार- 5.08 करोड़

मंगलवार- 4.50 करोड़

बुधवार- 4.35 करोड़

गुरूवार (24 मार्च)- 6.65 करोड़

himesh tera suroor

अब बात ‘तेरा सुरूर’ की। 11 मार्च को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने रिलीज़ के दो हफ़्तों बाद कुल 14.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस इस प्रकार रहे-

शुक्रवार (18 मार्च)- 37 लाख

शनिवार- 43 लाख

रविवार- 66 लाख

सोमवार- 37 लाख

मंगलवार- 32 लाख

बुधवार- 4.35 करोड़

गुरूवार (24 मार्च)- 24 लाख

neerja 3

अब बात ‘नीरजा’ की। 19 फरवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म 5 हफ़्तों बाद 75 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है। फ़िल्म ने 74.91 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। पांचवें हफ़्ते में ‘नीरजा’ के कलेक्शंस इस प्रकार रहे-

शुक्रवार (18 मार्च)- 24 लाख

शनिवार- 31 लाख

रविवार- 54 लाख

सोमवार- 21 लाख

मंगलवार- 19 लाख

बुधवार- 18 करोड़

गुरूवार (24 मार्च)- 17 लाख