‘कपूर एंड संस’ को ओपनिंग वीकेंड में मिले 26 करोड़!

मुंबई: धर्मा प्रोड्क्शंस की फ़िल्म कपूर एंड संस को बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा रिस्पांस मिला है। शकुन बत्रा डायरेक्टिड फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 26.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। 2016 में ये दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड है।

18 मार्च को रिलीज़ हुई फ़िल्म को पहले दिन 6.85 करोड़ मिले थे। लेकिन पॉजिटिव रिव्यूज़ और अच्छी माउथ पब्लिसिटी के चलते वीकेंड के दोनों दिन फ़िल्म को अच्छे दर्शक मिले। कपूर एंड संस एक पंजाबी फैमिली की कहानी है, जिसके सारे सदस्य एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते हैं।

फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, फ़वाद ख़ान, आलिया भट्ट, रजत कपूर, रत्ना पाठक और ऋषि कपूर मुख्य क़िरदारों में हैं। 2016 में कपूर एंड संस से आगे सिर्फ़ अक्षय कुमार की एयरलिफ़्ट है, जिसने 44. 3 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन किया था।