Tanhaji: The Unsung Hero Box Office; अजय देवगन की फिल्म पहुंची 100 करोड़ के करीब

शायोनी गुप्ता, मुंबई: अजय देवगन की फिल्म तानाजी इस वक़्त सिनमाघरों में शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। रिलीज़ के महज़ कुछ ही दिनों में इस फिल्म ने अच्छा ख़ासा कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। और आने वाले वक़्त में, जल्द ही तानाजी साल 2020 की सबसे पहली 100 करोड़ फिल्म भी बन सकती है। 10 जनवरी को रिलीज़ हुई तानाजी ने अब तक बॉक्स ऑफ़िस पर 75 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। रिलीज़ के दिन पर इस फ़िल्म ने 15 करोड़ से ऊपर की शानदार ओपनिंग ली थी। वहीं शनिवार के दिन भी तानाजी की कमायी में बढ़त दर्ज हुई। सिनमाघरों की बिताये गए दूसरे दिन पर तानाजी का कलेक्शन बना 20.57 करोड़ जबकि रविवार को फिल्म के हिस्से आयी 26.26 करोड़ की कमाई। बॉक्स ऑफ़िस पर बिताए गए पहले वीकेंड के बाद तानाजी 61 करोड़ से ऊपर आंकड़ा पार कर चुकी थी। थीयटर्स पर पहले सोमवार को भी इसका कलेक्शन बढ़िया रहा। इस दिन 13.75 करोड़ कमाते हुए तानाजी 75.68 करोड़ अपने खाते में दर्ज कर चुकी है। उम्मीद है कि अगले वीकेंड से पहले ही तानाजी 100 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।

तानाजी के साथ ही दीपिका पादुकोण की छपाक भी रिलीज़ हुई थी। अजय की फ़िल्म के मुक़ाबले छपाक का बॉक्स ऑफ़िस आंकड़ा कहीं पीछे है। रिलीज़ के चार दिनों के बाद छपाक 21 करोड़ के आंकड़े को ही पार कर पायी है। हालांकि, कम बजट और कम स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने के नाते छपाक के लिए भी ये आंकड़ा बुरा नहीं है। लिहाज़ा पूरी उम्मीद है कि छपाक भी जल्द ही कामयाबी अपने नाम कर पाएगी।

तानाजी में अजय ना सिर्फ़ बतौर लीड ऐक्टर बल्कि निर्माता के तौर पार भी जुड़े हैं। एक लम्बे अरसे से अजय की ये फ़िल्म ख़बरों में रही है। 2018 में ही तानाजी का ऐलान सार्वजनिक तौर पर कर दिया गया था। भारतीय इतिहास के पन्नों से उठायी गयी इस फिल्म की कहानी मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे क्की ज़िंदगी की है। तानाजी में अजय के साथ काजोल, शरद केलकर जैसे कलाकार भी अहम रोल में थे। वहीं सैफ़ अली खान ने इस फिल्म में निगेटिव किरदार निभाया। फिल्म 3D में भी रिलीज़ की गयी है। लिहाज़ा एक ऐतिहासिक फिल्म होने की वजह से तानाजी ने दर्शकों को बड़े पर्दे पर बेहतरीन अनुभव दिया है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत हैं जिनके लिए यह पहली हिंदी फ़िल्म है।    

आने वाले समय में तानाजी के पास समय वक़्त बहुत है एक शानदार आंकड़ा अपने नाम करने के लिए काफ़ी समय है। जहाँ तक बड़ी रिलीज़ की बात है तो 24 जनवरी को कंगना रनौत की पंगा और वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डान्सर 3D रिलीज़ होने वाली है।तब तक तानाजी का बॉक्स ऑफ़िस आंकड़ा कहां तक पहुंचता है इसपर सबकी नज़रें होंगी।