Week One: 100 करोड़ क्लब में ‘दिलवाले’, ‘बाजीराव…’ थोड़ा पीछे

bajirao dilwale
मुंबई: शाह रूख़ ख़ान की हालिया रिलीज़ फ़िल्म ‘दिलवाले’ ने रिलीज़ के एक हफ़्ते बाद 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। 18 दिसंबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने 24 दिसंबर तक 102.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। दिनवार ‘दिलवाले’ के कलेक्शंस निम्न प्रकार है-
शुक्रवार (रिलीज़)- 21 करोड़
शनिवार- 20.09 करोड़
dilwaleरविवार- 24 करोड़
—————————————-
ओपनिंग वीकेंड- 65.09 करोड़
—————————————-
सोमवार- 10.09 करोड़
मंगलवार- 9.42 करोड़
बुधवार- 8.79 करोड़
गुरूवार- 9.26 करोड़
—————————————-
पहला हफ़्ता- 102.65 करोड़
—————————————–
वहीं, बात करें 18 दिसंबर को ही रिलीज़ हुई ‘बाजीराव मस्तानी’ की, तो फ़िल्म 100 करोड़ क्लब से अभी थोड़ा दूर है। पहले हफ़्ते में  फ़िल्म 86.15 करोड़ ही जमा कर सकती है। हालांकि सप्ताह के कुछ दिनों में ‘बाजीराव मस्तानी’ के कलेक्शंस दिलवाले से बेहतर रहे हैं। पहले हफ़्ते के कलेक्शंस इस प्रकार हैं-
शुक्रवार (रिलीज़)- 12.80 करोड़
शनिवार- 15.52 करोड़
bajirao mastaniरविवार- 18.45 करोड़
—————————————-
ओपनिंग वीकेंड- 46.77 करोड़
——————————————
सोमवार- 10.25 करोड़
मंगलवार- 9.40 करोड़
बुधवार- 9.21 करोड़
गुरूवार- 10.52 करोड़
———————————————
पहला हफ़्ता- 86.15 करोड़
———————————————-
दोनों फ़िल्मों के पास कलेक्शंस बढ़ाने के लिए अभी काफी वक़्त है। क्रिसमस से लेकर नए साल की शुरूआत तक छुट्टियों का माहौल रहता है। ऐसे में थिएटर्स में दर्शकों की तादाद बढ़ सकती है।
(सभी आंकड़े ट्रेड सोर्सेज से लिए गए हैं। अंतिम आंकड़े बदल सकते हैं। सभी आंकड़े घरेलू बॉक्स ऑफ़िस के हैं।)