बिपाशा बसु की शादी के दिन अब दूर नहीं?

मुंबई: लगता है, बिपाशा बसु के शादी के दिन नज़दीक़ आने लगे हैं, और जल्द ही उनका बैचलर स्टेटस ख़त्म होने वाला है। इसका इशारा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद बिपाशा बसु ने दिया है।

Bipasha Karan

दरअसल, बिपाशा ने ट्वीटर पर क्रिकेटर युवराज सिंह को हेज़ल कीच के साथ उनकी सगाई पर बधाई दी थी। युवराज ने इसका शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, कि अब बिपाशा की बारी है।
इसके जवाब में बिपाशा ने लिखा- मेरा नंबर भई जल्द आएगा। बिपाशा के इस जवाब के बाद से कयासों के दौरे शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है, कि बिपाशा जल्द शादी को लेकर को फ़ैसला ले सकती हैं।
आपको बता दें, कि इन एलोन को-एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा की नज़दीकियों की ख़बरें खूब आ रही हैं। दोनों को अक्सर साथ मस्ती करते हुए देखा गया है। लेकिन रिलेशनशिप को लेकर दोनों ने कोई ऐलान नहीं किया है।