शाह रूख़ को ‘नाम’ से बुलाता है नन्हा अब्राम!

मुंबई: शाह रूख़ ख़ान के घर में जब से नन्हा अब्राम आया है, उनकी दुनिया बदल गई है। या यूं कहें, कि उनकी दुनिया अब्राम की इर्द-गिर्द सिमट गई है। फ़िल्मों, टीवी और शोज़ में बिजी रहने वाले शाह रूख़ अब इंतज़ार करते हैं, कि कब काम ख़त्म हो, और वो दौड़कर अपने सबसे छोटे बेटे के पास पहुंच जाएं, और उसकी मासूम बातों को लुत्फ़ उठाएंं।
अब्राम के लिए शाह रूख़ का लगाव उनकी बातों से ज़ाहिर हो जाता है। हाल ही में एक एंटरटेनमेंट टीवी चैनल के लांच में पहुंचे शाह रूख़ ने डेढ़ साल के हो चुके अब्राम के बारे में बात की।
उन्होंने कहा- “अब घर का सारा माहौल उसी के इर्द-गिर्द रहता है। हम सब लोग उसी की तरफ आकर्षित रहते हैं। उसकी जो छोटी-छोटी बातें हैं, जो वो करता है, सबसे ज़्यादा ख़ूबसूरत वही लगता है। और छोटा है, तो पहला शब्द भी बोलता है, पापा बोलता है, कुछ भी बोलता है। शाह रूख़ भी बोलता है वो… चाहू.. (शाह रूख़ बोलकर बताते हैं), तो उसकी हर बात अच्छी लगती है।”
इसीलिए शाह रूख़ को जैसे ही फुर्सत मिलती है, वो अपने बच्चों के साथ वक़्त बिताने घर की तरफ दौड़ पड़ते हैं।
हैपी न्यू ईयर के क्रेडिट रोल सीन में अब्राम के साथ खेलते शाह रूख़।
हैपी न्यू ईयर के क्रेडिट रोल सीन में अब्राम के साथ खेलते शाह रूख़।

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=Mjfzx4RmDcU&feature=youtu.be” width=”560″ height=”315″]