सलमान ख़ान के घर आने वाली है नन्हीं खुशी

arpita ayush arpita salmanमुंबई: सलमान ख़ान के घर एक नन्हीं खुशी दस्तक दे रही है। ख़बरें आ रही हैं, कि सलमान की बहन अर्पिता ख़ान प्रिग्नेंट हैं। अगले साल की शुरूआत में अर्पिता बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
इस खुशखबर के बाद खान फैमिली में जश्न का माहौल हो गया है, मगर सबसे ज़्यादा खुश सलमान ख़ान हैं, क्योंकि अर्पिता उनके काफी क़रीब हैं। आपको बता दें, कि अर्पिता की शादी पिछले साल 18 नवंबर को आयुष शर्मा के साथ धूम-धाम से हुई थी।
अर्पिता के प्रिग्नेंट होने की अफ़वाह गणपति उत्सव के दौरान उठी थीं, जब उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया।