हनी सिंह के लिए सोनाक्षी हुईं हॉट, पहनीं शॉर्ट पैंट

मुंबई: धीरे-धीरे सोनाक्षी सिन्हा का फैशनेबुल अवतार लोगों के सामने आ रहा है। फ़िल्मों में ज़्यादातर इंडियन आउटफिट्स में नज़र आने वाली सोना ने अपना अंदाज़ बदला है। रैपर यो यो हनी सिंह के साथ सोनाक्षी एक म्यूज़िक वीडियो शूट कर रही हैं, जिसमें उनका वेस्टर्न लुक अवतार दिखाई देगा।

सोना ने अपने नए लुक की तस्वीर माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर शेयर की है, जिसमें वो बाइकर जैकेट, क्रॉप टाप, शॉर्ट्स और कैप पहने हुए दिखाई दे रही हैं। 8-10 मिनट के इस वीडियो का नाम है सुपरस्टार, जिसमें हनी सिंह के नए गाने दिखाए जाएंगे।

सोना का ये अवतार उनकी पिछली इमेज को देखते हुए टॉक ऑफ़ द टाउन बन गया है। अब इंतज़ा इस बात का है, कि पर्दे पर सोनाक्षी का ये हॉट और सेंसुअस अवतार कब दिखाई देगा।

Sonakshi Sinha Western look

Sonakshi Sinha Western look 2