फादर्स डे पर ससुर अशोक चोपड़ा को यादकर भावुक हुए प्रियंका के पति निक जोनस, इस बात के लिए कहा शुक्रिया!

डेस्क रिपोर्टर, मुंबई। रविवार (16 जून) को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया गया। सेलेब्रिटीज़ ने अपने पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किये और जज़्बाती मैसेज लिखे। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने पिता पॉल केविन जोनस के साथ बचपन की एक तस्वीर पोस्ट करके पापा जोनस को फादर्स डे की बधाई दी, मगर जिस बात ने सबसे अधिक प्रभावित किया, वो है प्रियंका के पति और अपने ससुर स्वर्गीय डॉ. अशोक चोपड़ा को याद करना।

निक ने दो तस्वीरें पोस्ट कीं। एक में वो अपने डैड के साथ मस्ती करते नज़र आ रहे हैं, जिसमें पापा जोनस काफ़ी यंग हैं। दूसरी तस्वीर उन्होंने प्रियंका और उनके डैड की पोस्ट की है। इसके साथ निक ने लिखा- सभी पिताओं को हैप्पी फादर्स डे। आप जैसे पापा थे, मैं उम्मीद करता हूं, उसका आधा ही बन जाऊं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं… साथ ही मैं चाहता हूं कि आपसे मिल पाता अशोक सर। एक बेहद शानदार महिला को इस दुनिया में लाने के लिए शुक्रिया।

निक की इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने जज़्बाती होने की इमोटिकॉन बनाते हुए लिखा कि तुम बहुत प्यारे हो निक, मैं तुमसे प्यार करती हूं। उधर, प्रियंका चोपड़ा ने भी डैड के साथ बचपन की एक फोटो शेयर करके लिखा कि मॉम के जन्म दिन पर फादर्स डे है। ऐसा लग रहा है, जैसे डैड हमारे साथ जश्न मना रहे हों। आपको सराहने और याद करने के लिए किसी दिन की ज़रूरत नहीं है।

इसके साथ प्रियंका ने अपने ससुर पॉल केविन जोनस के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट करके लिखा- हैप्पी फादर्स डे पापा जोनस। आप और मॉम जोनस को अपने जीवन में पाकर मैं धन्य हूं। मुझे अपनी बेटी की तरह अपने जीवन में शामिल करने के लिए शुक्रिया।