गर्लफ्रेंड प्रिया सिंह के साथ हुई सिकंदर खेर की सगाई

मुंबई: अनुपम खेर और किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर की सगाई गर्ल फ्रेंड प्रिया सिंह के साथ हो गई है। इसकी घोषणा डैड अनुपम खेर ने सोशल मीडिया में कर दी है। प्रिया सोनम कपूर की कज़िन हैं, और इंटीरियर डिज़ाइनर कविता सिंह और जसजीत सिंह की बेटी हैं।
sikandar_engagement
कविता सोनम की मॉम सुनिता की बहन हैं। अनुपम खेर ने सिकंदर और प्रिया की सगाई के बाद का फोटो साझा किया है। वैसे खेर फैमिली के लिए ये शानदार वक़्त चल रहा है। हाल ही में अनुपम खेर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, वहीं सिकंदर की फ़िल्म तेरे बिन लादेन डेड ऑर एलाइव रिलीज़ होने वाली है। यानि फैमिली में जश्न के दौर क़ायम हैं।