पेरिस: एफिल टॉवर के शहर में जब पहुंचा बॉलीवुड

मुंबई: 13 नवंबर की रात फ्रांस की राजधानी पेरिस पर हुए आतंकी हमलों ने पूरी दुनिया को हिला दिया है। विश्व के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक पेरिस का बॉलीवुड से भी रिश्ता रहा है। पेरिस में ज़्यादा बॉलीवुड फ़िल्में शूट नहीं हुई हैं, लेकिन यहां मौजूद विश्व प्रसिद्ध एफिल टॉवर को रोमांटिक गानों में दिखाया जाता रहा है।
क्वीन में कंगना के साथ लीज़ा।
क्वीन में कंगना रानौत के साथ लीज़ा हेडन।
पेरिस में शूट हुईं हिंदी फ़िल्मों में सबसे लेटेस्ट ‘क्वीन’ है, जिसमें कंगना रानौत ने लीड रोल निभाया था। 2014 में आई विकास बहल डायरेक्टिड इस फ़िल्म का काफी हिस्सा पेरिस में शूट किया गया।
ishkq in paris 1
लीड एक्टर रेहान मलिक के साथ प्रीति ज़िंटा।
2013 में रिलीज़ हुई प्रीति ज़िंटा की पहली होम प्रोडक्शन फ़िल्म ‘इश्क़ इन पेरिस’ की ज़्यादातर शूटिंग पेरिस और फ्रांस के दूसरे शहरों में हुई। फ़िल्म को प्रेम राज ने डायरेक्ट किया था।
london paris new york 1
2012 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क’ का काफी हिस्सा पेरिस में शूट किया गया था। अनु मेनन डायरेक्टिड फ़िल्म में अली ज़फ़र और अदिति राव ह्याद्रि ने लीड रोल निभाए।
an evening in paris 1
1967 में रिलीज़ हुई ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ पहली बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसे पेरिस में शूट किया गया। शक्ति सामंत डायरेक्टिड रोमांटिक फ़िल्म में शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर ने लीड रोल निभाए थे। ये फ़िल्म शर्मिला टैगोर के बिकनी दृश्यों के लिए भी काफी चर्चित रही थी।
sangam
1964 आई राज कपूर डायरेक्टिड फ़िल्म ‘संगम’ के कुछ हिस्से पेरिस में शूट किए गए थे। विदेशी लोकेशंस पर फ़िल्मों की सिक्वेंसेज शूट करने का चलन इसी फ़िल्म से शुरू हुआ। ‘संगम’ में खुद राज कपूर, राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला ने लीड रोल्स निभाए।