बॉलीवुड में सेक्सु्अल क्राइम्स, आरोप या आदत?

मुंबई: हिंदी सिनेमा के पर्दे पर बलात्कार के दृश्य दिखने भले ही कम हो गए हों, लेकिन रियल लाइफ़ में ऐसे मामले अक्सर सामने आ जाते हैं। ताज़ा मामला है एक्टर इंद्र कुमार का, जिन पर उनकी कथित गर्ल फ्रेंड ने बलात्कार का इल्ज़ाम लगाया है। पुलिस ने इंद्र कुमार को गिरफ़्तार कर लिया है। इंद्र कुमार पर लगे इन आरोपों ने उन सेलिब्रटीज की यादें ताज़ा कर दी हैं, जिन पर ये इल्ज़ाम लग चुके हैं, और कुछ मामलों में तो सेलिब्रटीज को जेल की हवा भी खानी पड़ी है।

एक्टर्स

Shiney-Ahuja_5

शाइनी आहूजा: एक्टर शाइनी आहूजा पर 2009 में उनकी नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। शाइनी ने आरोपों से इंकार किया, लेकिन डीएनए रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई। इस मामले मेें शाइनी को कई महीने जेल में बिताने पड़े। केस अभी भी चल रहा है। इस केस के बाद शाइनी का बॉलीवुड करियर लगभग ख़त्म हो गया। 

Aditya-Pancholi

आदित्य पंचोली: कंगना राणावत के साथ अपने एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे आदित्य पंचोली पर उनकी नौकरानी ने रेप का इल्ज़ाम लगाया था। उस वक़्त आदित्य एक्ट्रेस पूजा बेदी को डेट कर रहे थे। बाद में एक इंटरव्यू में पूजा ने ब्रेक अप की वजह इन्हीं आरोपों को बताया था।

Irrfan-Khan_1

इरफ़ान ख़ान: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय के लिए मशहूर रहे इरफ़ान ख़ान पर ‘पान सिंह तोमर’ के दौरान सेक्सुअल हेरासमेंट के आरोप लगे थे। इरफ़ान पर ये आरोप लगाया फ़िल्म में उनकी को-एक्टर ममता पटेल ने। आरोप था, कि सेक्सुल फेवर के बदले में इरफ़ान ने उन्हें बॉलीवुड में काम दिलाने का वादा किया था। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज़ कराई गई थी।

डायरेक्टर्स

Subhash-Kapoor_0

सुभाष कपूर: ज़्यादा दिन नहीं बीते हैं, जब ‘जॉली एलएलबी’ के डायरेक्टर सुभाष कपूर पर एक संघर्षरत एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने मॉलेस्टेशन का आरोप लगाया। गीतिका ने इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट पर अपलोड कर दिया था, जिसमें सुभाष को अपने किए पर शर्मिंदा होते हुए दिखाया गया था। हालांकि, इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज़ नहीं हुई।

49683

राजुकमार संतोषी: ‘लज्जा’ जैसी वुमेन ओरिएंटिड फ़िल्म बना चुके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी पर सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने।  ‘चाइना गेट’ की शूटिंग के दौरान ममता ने संतोषी पर ये इल्ज़ाम लगाया। 

madhur-bhandarkar

मधुर भंडारकर: नारी प्रधान विषयों पर फ़िल्म बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर पर 2004 में रेप का आरोप लगा था। मधुर पर ये इल्ज़ाम लगाया एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस प्रीति जैन ने। इस मामले में मधुर के ख़िलाफ़ पुलिस में शिकायत भी दर्ज़ कराई गई। 2012 में अदालत ने ये केस डिसमिस कर दिया। 

dibakar-banerjee-director-dibakar-banerjee20280_1338799912_600x450

दिबाकर बनर्जी:  दिबाकर पर सेक्सुअल हेरासमेंट का आरोप लगाया एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने। पायल को आरोप था, कि जब वो दिबाकर के पास ‘शंघाई’ में एक क़िरदार के लिए ऑडिशन के लिए गईं, तो दिबाकर ने उनसे कपड़े उतारने के लिए कहा। हालांकि, पायल के ये आरोप कभी साबित नहीं हो सके।