मौसमी महामारियों से बच नहीं सका है बॉलीवुड!

मुंबई: बॉलीवडु एक्टर्स के ऐशोआराम और लाइफ़स्टाइल देखकर लगता होगा, कि डेंगू और फ्लू जैसी बीमारियां इन सेलिब्रटीज़ के पास फटक भी नहीं सकतीं, पर आपका ये सोचना ग़लत है, क्योंकि बड़ी बीमारियों के साथ बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ मौसमी महामारियों की चपेट में भी खूब आते रहे हैं।
देशभर में इस वक़्त स्वाइन फ्लू का आंतक छाया हुआ है। एचवनएनवन वायरस की चपेट में आकर एक हज़ार से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं। अब इस वायरस ने बॉलीवुड पर हमला बोला है।
सोनम कपूर गुजरात के राजकोट शहर में इस वायरस का शिकार बनीं। राजकोट में वो प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रही थीं, और वहीं उन्हें एचवनएनवन ने चपेट में लिया। सोनम को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती किया गया है।
Sonam H1N1
स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए सोनम कपूर को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (pic courtesy: Speed Report)
सोनम के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद फ़िल्म की यूनिट मास्क लगाकर शूटिंग कर रही है। सिर्फ़ शॉट लेते वक़्त मास्क उतार दिए जाते हैं। इसके कुछ दिन पहले भी सोनम कपूर को रेस्पिरेटरी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विधु विनोद चोपड़ा, उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा और बेटा जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं। विधु और उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा, जबकि अनुपमा का इलाज घर पर ही हुआ।
ranveer singh dengue
2012 में लीजेंडरी फ़िल्ममेकर यश चोपड़ा डेंगू की चपेट में आए थे, लेकिन वो बच नहीं सके। रणवीर सिंह को 2013 में डेंगू हुआ था। रणवीर दुर्गापुर में गुंडे की शूटिंग के दौरान डेंगू की चपेट में आए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। 2014 में वेटरन एक्टर ऋषि कपूर को डेंगू के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।