संसद में सबसे अमीर सेलिब्रटी हेमा, सबसे ग़रीब मुनमुन

मुंबई: इस साल सिनेमा से जुड़े जो सेलिब्रटीज़ संसद जाएंगे, उनमें सबसे अमीर सांसद हैं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी। उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से जीतीं हेमा मालिनी ₹178.2 करोड़ की मालकिन हैं। हेमा ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा।

style-3_060913010023

सिनेमा के शत्रुघ्न सिन्हा और सियासत के शॉटगन दूसरे सबसे अमीर सेलिब्रटी हैं, जिनके पास ₹131.7 करोड़ की संपत्ति है। शत्रुघ्न भी भाजपा के टिकट पर बिहार की पटना साहिब सीट से जीते हैं।

E6D360B04082EC246420719AB4C8B_h498_w598_m2

भाजपा के टिकट पर अहमदाबाद पूर्व से जीतने वाले परेश दह्यालाल रावल ₹79.5 करोड़ के साथ तीसरे सबसे अमीर बॉलीवुड सांसद हैं।

 

paresh2

वहीं, ₹66.92 करोड़ की संपत्ति के साथ विनोद खन्ना चौथे सबसे अमीर सेलिब्रटी हैं, जो पंजाब की गुरुदासपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीतकर संसद में बैठेंगे।

 

a8cf6208c89682870af471c5d7d110e8

भाजपा के ही टिकट पर चंडीगढ़ सीट से जीतीं किरण खेर मालकिन हैं ₹33.5 करोड़ की। वो संसद में पांचवीं सबसे अमीर सेलिब्रटी होंगी।

27TH-THGRP-KIRON_1811917g

भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी भाजपा के टिकट पर दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट से संसद पहुंचे हैं। ₹19.9 करोड़ के साथ वो संसद में छठे सबसे अमीर सेलिब्रटी हैं।

delhi-6_650_032714121318

भाजपा के टिकट पर वेस्ट बंगाल की आसनसोल सीट से जीतकर संसद में पहुंचे सिंगर बाबुल सुप्रियो के पास ₹7.5 करोड़ की संपत्ति है। वो सातवें सबसे अमीर सेलिब्रटी सांसद हैं।

2_1395204944

जबकि तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर पश्चिम बंगाल के बंकुरा से संसद पहुंची मुनमुन सेन आठवीं सबसे अमीर या यूं कहें कि सबसे ग़रीब सेलिब्रटी हैं। मुनमन के पास महज़ ₹1.5 करोड़ की संपत्ति है।

bfd292b4-fe54-489d-a1d9-e72feedce053wallpaper1

 

(आंकड़े चुनाव आयोग के सौजन्य से)