सियासी बॉक्स ऑफ़िस पर बॉलीवुड के सितारे

मुंबई: लोकसभा चुनाव की ऐसी लहर चल रही देशभर में, कि अभिनेता भी नेता बनने के लिए कमर कस रहे हैं। सिनेमा के पर्दे पर अपनी अदाकारी से मनोरंजन करने वाले सियासी समर में उतर रहे हैं।

paresh-rawal

अपने क़िरदारों के ज़रिए हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाने वाले परेश रावल अहमदाबाद पूर्व सीट से भाजपा के टिकट पर चुनान लड़ रहे हैं।

hema-malini1

हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी यूं तो राज्यसभा की सदस्य के तौर पर सियासत को ग्लैमराइज़ करती रही हैं, लेकिन इस बार वो भी मथुरा से भाजपा के टिकट पर लड़कर संसद पहुंचेंगी।

M_Id_67136_Shatrughan_Sinha

बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा कई सालों से भाजपा के फायर ब्रांड नेता रहे हैं, और इस बार वो पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं।

MODI cro

भाजपा के टिकट पर ही किरण खेर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव की उम्मीदवार हैं।

download

गुल पनाग आम आदमी पार्टी के टिकट पर किरण खेर को चुनौती दे रही हैं।

Nagma

हिंदी सिनेमा, भोजपुरी और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम कर चुकीं नगमा मेरठ से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी समर में उतरी हैं।

manoj-tiwari-big

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रहे मनोज तिवारी भाजपा के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।

20140321160537

लंबे समय तक समाजवादी पार्टी की नेता रहीं जया प्रदा इस बार राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर बिजनौर से सियासी मैदान में उतरी हैं। अब देखते हैं, कि सियासत के बॉक्स ऑफ़िस पर ये सितारे कितने सफल रहते हैं।