100 करोड़ क्लब में तो नहीं दिलों में ली एंट्री

मुंबई, एससी संवाददाता : 2013 हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम् रहा है। एक तो इस साल 3 मई को इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री ने अपने सौ साल पूरे किए, दूसरे इस साल रिलीज़ हुई कुछ फ़िल्मों ने बिजनेस के मायने बदल दिए। बॉक्स ऑफ़िस के हिसाब से इतनी क़ामयाबी हिंदी सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखी। लेकिन कुछ फ़िल्में ऐसी भी रहीं, जिन्होंने ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री भले ही ना ली हो, लेकिन लोगों के दिलों में जगह ज़रूर बनाई।

1- द लंच बॉक्स220px-The_Lunchbox_poster 

एक्टर्स – इरफ़ान ख़ान, निमृत कौर, नवाजउद्दीन सिद्दीक़ी।

डायरेक्टर – रितेश बत्रा

कहानी – दो तन्हा क़िरदारों के बीच लंच बॉक्स की गटलत डिलीवरी से प्यार हो जाता है।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹22.21 करोड़

2- शाहिदShahid_Poster_(2013)

एक्टर्स – राजकुमार राव ( पहले यादव ), तिग्मांशू धूलिया, केके मेनन।

डायरेक्टर – हंसल मेहता।

कहानी – आरोपित आंतकियों के लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने वाले मर्डर्ड लॉयर शाहिद आज़मी की ज़िंदगी पर आधारित।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹3.75 करोड़

3- शुद्ध देसी रोमांसf9e796d2-98c9-46b9-ac02-5457cea0404f_poster_image_250_350

एक्टर्स – सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा, वाणी कपूर (डेब्यू), ऋषि कपूर।

डायरेक्टर – मनीष शर्मा।

कहानी – शादी के लिए कन्फ़्यूज्ड जोड़ों की प्रेम कहानी।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹46.80 करोड़

4– काय पो छे220px-Kai_Poche_film_poster

एक्टर्स – सुशांत सिंह राजपूत ( डेब्यू), राजकुमार यादव, अमित सढ, अमृता पुरी। 

डायरेक्टर – अभिषेक कपूर।

कहानी – गोधरा कांड की बैकग्राउंड में दोस्ती की कहानी। (चेतन भगत के नॉवल थ्री मिस्टेक्स ऑफ़ माई लाइफ़ पर बेस्ड)

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹50 करोड़

5- एबीसीडी220px-Anybody-can-dance

एक्टर्स – प्रभु देवा, केके मेनन, गणेश आचार्य, लॉरेन गॉटलिएब, सलमान ख़ान (डेब्यू)।

डायरेक्टर – रेमो डिसूज़ा।

कहानी – डांस कॉम्पटीशंस की बैकग्राउंड पर दोस्ती और दुश्मनी की कहानी।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹45.50 करोड़

6- मेरे डैड की मारुति1363091549_88_5

एक्टर्स – साक़िब सलीम, रिया चक्रवर्ती, राम कपूर।

डायरेक्टर – आशिमा छिब्बर।

कहानी – अपनी ज़िंदगी जीने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाते एक नौजवान की कहानी।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹12.50 करोड़

 7- कमांडो220px-Commando_(2013_film)

एक्टर्स – विद्युत जाम्वाल, पूजा चोपड़ा, जयदीप अहलावत।

डायरेक्टर – दिलीप घोष।

कहानी – एक कमांडो की लव स्टोरी।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹20 करोड़

8- फुकरेSouLSteer Advertisements

एक्टर्स – पुल्कित सम्राट, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, अली ज़फ़र, प्रिया आनंद, विशाखा सिंह, रिचा चड्ढा।

डायरेक्टर – मृगदीप सिंह लांबा (डेब्यू)।

कहानी – बड़ा बनने का सपना देखने वाले तीन यंगस्टर्स की स्टोरी।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹37.10 करोड़

9- रांझणाraanjhnaa_13682694030

एक्टर्स – धनुष (हिंदी सिनेमा में डेब्यू), सोनम कपूर, अभय देओल।

डायरेक्टर – आनंद एल राय।

कहानी – एक तरफा प्यार की कहानी।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹62.75 करोड़

10- जॉली एलएलबीJolly_LLB_First_Look

एक्टर्स – अरशद वारसी, अमृता राव, बमन ईरानी, सौरभ शुक्ला।

डायरेक्टर – सुभाष कपूर।

कहानी – सच्चाई के लिए लड़ने वाले एक वक़ील की कहानी।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹32 करोड़

11- मद्रास कैफ़ेMadras_Cafe_Poster

एक्टर्स – जॉन अब्राहम, राशि खन्ना,नरगिस फाखरी, सिद्धार्थ बसु।

डायरेक्टर – शूजीत सरकार।

कहानी – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या पर आधारित स्पाई ड्रामा।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹45 करोड़

12- स्पेशल- 26Special_26_poster

एक्टर्स – अक्षय कुमार, मनोज बाजपेई, जिमी शेरगिल, अनुपम खेर, दिव्या दत्ता, काजल अग्रवाल।

डायरेक्टर – नीरज पांडेय।

कहानी – मुंबई में 80’s में हुई एक ज्वैलरी शो रूम की रॉबरी पर आधारित।

बिजनेस डोमेस्टिक – ₹70 करोड़