सिर्फ़ नाम की डेब्यूटेंट एक्ट्रेस, कैमरे से है पुराना रिश्ता!

मुंबई: बॉलीवुड में इस साल कई खूबसूरत चेहरों ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी, लेकिन इनमें से ज़्यादातर चेहरे फ्रेश नहीं हैं। हिंदी सिनेमा में इन एक्ट्रेसेज की भले ही पहली फ़िल्म हो, लेकिन फ़िल्म इंडस्ट्री से इनका कनेक्शन पुराना है।
जय हो के एक सीन में डेज़ी और सलमान।
जय हो के एक सीन में डेज़ी और सलमान।
सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो से डेब्यू किया डेज़ी शाह ने। डेज़ी साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वहां वो कुछ फ़िल्मों में लीड रोल्स निभा चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड में बतौर डांसर कुछ फ़िल्मों एपीयरेंस दे चुकी हैं।
दीक्षा सेठ
दीक्षा सेठ
लेकर हम दीवाना दिल से डेब्यू किया दीक्षा सेठ ने। हिंदी सिनेमा में आने से पहले दीक्षा तमिल और तेलगू सिनेमा की आठ फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं।
meera chopra
मीरा चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा की दो कज़िन सिस्टर्स ने इस साल बॉलीवुड में डेब्यू किया। गैंग ऑफ़ घोस्ट्स से मीरा चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा की पारी शुरू की। मीरा तमिल, तेलगू और कन्नड़ सिनेमा में दर्ज़नभर से ज़्यादा फ़िल्में कर चुकी हैं। साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्हें नीला के नाम से जाना जाता है।
Zid 3
ज़िद के एक सीन में साथी कलाकार के साथ मनारा।
प्रियंका की दूसरी कज़िन मनारा ने ज़िद से डेब्यू किया। मनारा का असली नाम बार्बी हांडा है, और इस नाम से उन्होंने साउथ सिनेमा की कुछ फ़िल्मों में काम किया है। हिंदी सिनेमा में डेब्यू के लिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
मिष्टी और कार्तिक के साथ सुभाष घई।
मिष्टी और कार्तिक के साथ सुभाष घई।
कांची से डेब्यू किया बंगाली अभिनेत्री मिष्टी ने, जिनका असली नाम इंद्राणी चक्रवर्ती है। सुभाष घई की नज़र पड़ने पहले इंद्राणी बंगाली टीवी इंडस्ट्री में काम करती रही हैं।
mastram14526r
मस्तराम के एक सीन में तारा।
एडल्ट फ़िल्म मस्तराम से तारा अलीशा बेरी ने डेब्यू किया। तारा की पहली हिंदी फ़िल्म है, लेकिन इससे पहले वो तेलगू फ़िल्में कर चुकी हैं। वैसे तारा सिकंदर खेर की हाफ सिस्टर हैं।
सोनाली कुलकर्णी
सोनाली कुलकर्णी
हिमेश रेशमिया की फ़िल्म द एक्सपोज़ से ज़ोया अफ़रोज़ और सोनाली कुलकर्णी ने डेब्यू किया। सोनाली पेशे से मॉडल हैं, और रणवीर सिंह के साथ कंडोम का एक विज्ञापन कर चुकी हैं।
ज़ोया अफ़रोज़
ज़ोया अफ़रोज़
ज़ोया हिंदी सिनेमा की कुछ फ़िल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर काम कर चुकी हैं।
surveen hot 3 D
क्रीचर 3 डी के गाने में रजनीश दुग्गल के साथ सुरवीन।
सुरवीन चावला ने हेट स्टोरी 2 से डेब्यू किया, लेकिन वो भी हिंदी फ़िल्मों में डांस नंबर और स्पेशन एपीयरेंस करती रही हैं। इसके अलावा पंजाबी फ़िल्मों और टीवी शोज़ में भी सुरवीन को देखा जा चुका है।
cherry mardia
चेरी मर्दिया
जिगरिया से हिंदी सिनेमा में हीरोइन की पारी शुरू की चेरी मर्दिया ने। चेरी इससे पहले टीवी शोज़ में नज़र आ चुकी हैं, वहीं हॉलीडे में वो अक्षय कुमार की बहन का रोल निभा चुकी हैं।
Ayesha Khanna
आएशा खन्ना
ढिश्कियाऊं से डेब्यू करने वाली मूल रूप से हेयर स्टाइल्सिट हैं, जिनकी खूबसूरती पर फ़िदा होकर शिल्पा शेट्टी ने उन्हें ढिश्कियाऊं की लीडिंग लेडी बना दिया।
humaima-malicks-emran
राजा नटवरलाल के एक सीन में हुमायमा।
राजा नटवरलाल से डेब्यू किया हुमायमा मलिक ने। हुमायमा पाकिस्तानी टेलीविज़न और फ़िल्मों का मशहूर नाम हैं।
hasleen kaur
करले प्यार करले के एक सीन में हसलीन।
कर ले प्यार कर ले से डेब्यू करने वाली हसलीन कौर एक्स ब्यूटी क्वीन हैं।
nihairka singh
निहारिका सिंह
मिस लवली में फीमेल लीड रोल निभाने वाली निहारिका सिंह भी ब्यूटी पीजेंट जीत चुकी हैं।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह
यारियां की खूबसूरत रकुल प्रीत सिंह और निकोल फारिया ब्यूटी पीजेंट से बॉलीवुड पहुंची हैं।
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी
फगली से डेब्यू करने वाली कियारा आडवाणी अशोक कुमार के खानदान से रिश्ती रखती हैं, वहीं जूही चावला की वो भतीजी लगती हैं।
Heartless-Movie-Promotion-At-KSHITIJ-13-Photostills-Gallery-20_S_687
हार्टलेस की प्रोमोशनल इवेंट में शेखर और अध्य्यन सुमन के साथ अरियाना।
शेखर सुमन की फ़िल्म हार्टलेस से डेब्यू किया अरियाना आयाम ने। अरियाना शेखर के बेटे अध्य्यन सुमन के साथ एक शॉर्ट फ़िल्म कर चुकी हैं।
Kriti-Sanon1
कृति सानोन
हीरोपंती से शानदार डेब्यू करने वाली कृति सानोन भी फ्रेशर नहीं हैं। सानोन फ़िल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करती रही हैं।