ऋषि ने सोनाक्षी के वेट का उड़ाया मज़ाक, सोना ने किया माफ़!

sona rishi
मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा के वज़alia sonakshi memeन पर अगर कोई तंज कैसे, तो क्या संभव है, सोना चुपचाप बैठ जाएँ? नहीं ना! लेकिन अगर तंज कसने वाला ऋषि कपूर हो, तो सोनाक्षी को भी मज़ाक बर्दाश्त करना पड़ता है। दरअसल, कुछ दिन पहले ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मीम शेयर किया था, जिसमें आलिया भट्ट की जीके और सोनाक्षी के वेट पर कमेंट किया गया था।
हालांकि ऋषि ने ये भी साफ़ कर दिया, कि ये मीम सिर्फ मज़ाक के लिए है, क्योंकि आलिया और सोनाक्षी उनके बच्चों की तरह है।

Why do you guys take all things so seriously?Arre both Alia and Sonakshi like my own kids.I just found it funny.Get a sense of humour yaar!- Rishi Kapoor, Actor

आमतौर पर अपनी शॉटगन के साथ हमले के लिए तैयार रहने वाली सोनाक्षी ने इस मीम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन जब एक इवेंट में मीडिया ने उनसे इस बारे में सवाल किया, तो सोना ने कहा, कि उन्हें ऋषि कपूर के लिए कोई दुर्भावना नहीं है, क्योंकि ये मीम उन्होंने नहीं बनाया है। उन्हें ये मज़ाकिया लगा होगा, और ये उनकी अपनी सोच है। इसलिए इसे हलके-फुल्के ढंग से ही लेना चाहिए।
भई, मानना पड़ेगा, सोना काफी सयानी हो गयी हैं।