कितना बेसुरा है ये रॉ स्टार देसी कलाकार!

मुंबई: अगर आप पंजाबी पॉप सिंगर यो यो हनी सिंह के फैन हैं, तो आशा भोसले की टिप्पणी आपको निराश कर सकती है। हिंदी सिनेमा की सुरीली गायिका आशा के मुताबिक़ यो यो हनी सिंह बेसुरे सिंगर हैं, और अब उनमें सुधार की कोई गुंजाइश भी नहीं है।

यो यो हनी सिंह के रिएलिटी टीवी शो इंडियाज़ रॉ स्टार के बारे में बात करते हुए आशा ने कहा- “रॉ तो छोटे होते हैं, 25 तक के। 25 तक का आदमी अगर बेसुरा सुर हो, तो वो सुर में कभी नहीं आएगा, और जो आवाज़ उसकी बन गई है ऑ ऑ करके वो कभी चेंज नहीं होगी। अवाज़ तभी चेंज होती है, जब छोटे बच्चे को कहा जाता है सुर लगाकर गा, ये सुर बराबर नहीं है। तब वो सुर में गाएंगे। मैंने एक एपिसोड देखा। पहले मैं रॉक समझकर देख रही थी, लेकिन ना मुझे रॉ मिला, ना रॉक मिला।”

आशा ने ये टिप्पणी भले ही हनी सिंह के शो के लिए की हो, लेकिन उनका निशाना हनी सिंह पर ही था। पिछले दिनों यो यो हनी सिंह का एक सांग वीडियो भी रिलीज़ हुआ था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने अपीयरेंस दी। इस वीडियो सांग के बोल थे- यार तेरा सुपरस्टार, देसी कलाकार। पर आशा भोसले की नज़रों में ये देसी कलाकार बेसुरा ही लगता है।

asha honey