जब अर्जुन की ‘स्पोक्सपर्सन’ बन गयीं दीपिका

मुंबई: दीपिका पादुकोणे को एक सुलझी हुई एक्ट्रेस माना जाता है, जो नो-नॉनसेंस बातें करती है, और हमेशा उतना ही बोलती हैं, जितना ज़रूरी है। लेकिन ‘फाइंडिंग फेनी’ के म्यूजिक लांच इवेंट में दीपिका कुछ ज़्यादा ही जोश में दिखाई दीं। इतने जोश में, कि सवाल दूसरों से पूछे जा रहे थे, और जवाब दीपिका दे रही थीं।

दरअसल, इवेंट में एक रिपोर्टर ने फिल्म से जुड़े रिस्क को लेकर अर्जुन कपूर से सवाल किया। दीपिका और अर्जुन पास-पास बैठे थे। जैसे ही सवाल ख़त्म हुआ, और अर्जुन कुछ बोलते, उससे पहले ही दीपिका ने जवाब देना शुरू कर दिया।

कुछ देर तक तो अर्जुन बैठे रहे, लेकिन जब उन्होंने देखा, कि दीपिका तो रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं, तो अर्जुन ने उन्हें टोका। तब दीपिका की समझ में अपनी भूल आई, और वो झेंप गयीं। दीपिका की हालत देखकर वहां ठहाके गूंजने लगे।

फिर अर्जुन के कंधे पर सर रखते हुए दीपिका ने कहा सॉरी। इसके बाद अर्जुन ने मज़ाक भी किया- “दीपिका ने जो कुछ बोला है, उसे ही मेरे नाम से लिख लेना।” लगता है, ‘फाइंडिंग फेनी’ को लेकर कुछ ज़्यादा ही जोश में हैं दीपिका। कहीं अर्जुन की कंपनी का असर तो नहीं? कहाँ हो रणवीर! अपनी दीपिका को अपने ‘गुंडे पार्टनर’ से बचाकर रखो।

Deepika-Padukone-and-Arjun-Kapoor-at-Finding-Fanny-musical-event-12