‘तेवर’ में सोनाक्षी की आवाज़ बनीं श्रुति हासन

मुंबई: अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फ़िल्म ‘तेवर’ के साथ एक नए तरह का रिकॉर्ड बनने वाला है। इस फ़िल्म के एक गाने जोगनियां  को एक्ट्रेस श्रुति हासन ने आवाज़ दी है। ये गाना सोनाक्षी पर फ़िल्माया गया है।
हिंदी सिनेमा में कई एक्ट्रेसेज सुरों की आज़माइश कर चुकी हैं, लेकिन वो गाने उन पर ही फ़िल्माए जाते रहे हैं। ‘तेवर’ में ऐसा पहली बार हो रहा है, कि एक एक्ट्रेस की आवाज़ में गाया गया गाना दूसरी एक्ट्रेस पर फिल्माया गया है।
जोगनियां  में क्लासिकल और रॉक का मिलाया गया है। श्रुति फ़िल्म में एक आइटम सांग भी कर रही हैं। ‘तेवर’ 9 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म को डेब्यूटेंट अमित शर्मा ने डायरेक्ट किया है।

Shruti Sonakshi Tevar

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=1RfmrmZ7Hig” width=”560″ height=”315″]