प्रभु देवा के फैन बने अजय, रोहित को मारा ताना!

मुंबई: प्रभु देवा के साथ अजय देवगन की फ़िल्म ‘एक्शन जैक्सन’ आ रही है। ये पहली बार है, कि प्रभु ने अजय को डायरेक्ट किया है। पहली ही बार में अजय अपने डायरेक्टर से इतने इंप्रेस हो गए हैं, कि उन्हें अपने बेस्ट बडी डायरेक्टर रोहित शेट्टी बेकार लगने लगे हैं।

हाल ही में अजय ने ‘एक्शन जैक्सन’ का फर्स्ट लुक मीडिया के बीच रिलीज़ किया। इस इवेंट में अजय के साथ  डायरेक्टर प्रभु देवा, कुणाल रॉय कपूर और हीरोइंस यामि गौतम और मनस्वी ममगई शामिल हुए। जब सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ, तो अजय से पूछा गया, कि प्रभु देवा का डायरेक्शन रोहित शेट्टी से किस तरह अलग है, क्योंकि दोनों ही ज़बर्दस्त एक्शन फ़िल्मों के लिए मशहूर हैं।

इसके जवाब में अजय ने कहा- “एक्शन जैक्सन एकदम डिफरेंट फ़िल्म है। ये बहुत ही स्टाइलिश फ़िल्म है। लोगों को फिजूल में हवा में नहीं उड़ाया गया है। फ़िल्म का एक्शन रॉ है, लेकिन स्टाइलिश है। जब आप फ़िल्म देखेंगे तो आपको अंदाज़ा हो जाएगा।”

Ajay Action Jackson

अजय का ये बयान सुनकर ऐसा लगता है, कि उन्होंने रोहित शेट्टी के डायरेक्शन को ताना मारा है। रोहित और अजय की जोड़ी ने कई क़ामयाब फ़िल्में दी हैं, और इन सभी फ़िल्मों में इंसानों के साथ कारों को जमकर हवा में उड़ाया जाता रहा है। रोहित तो इस बात के लिए मशहूर हैं, कि उनकी फ़िल्म में कारें हवा में ज़रूर उड़ेंगीं।

रोहित और अजय की लास्ट फ़िल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ है। ‘एक्शन जैक्सन’ 5 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

नाराज़ हैं सोनाक्षी सिन्हा

‘एक्शन जैक्सन’ के फ़र्स्ट लुक रिलीज़ इवेंट से सोनाक्षी सिन्हा गैरहाज़िर रहीं, जबकि उस वक़्त वो मुंबई में मौजूद थीं। माना जा रहा है, कि फ़िल्म के ट्रेलर और फर्स्ट लुक पोस्टर्स में खुद को ज़्यादा स्पेस ना मिलने से सोना नाराज़ हैं। वो फ़िल्म की लीडिंग लेडी हैं। फिर भी उन्हें यामि और मनस्वी के साथ थोड़ी से जगह दी गई है। दिलचस्प बात ये है, कि प्रभु देवा के साथ सोना ‘राउड़ी राठौर’ और ‘आर… राजकुमार’ जैसी फ़िल्में कर चुकी हैं। प्रभु की वूमेन ओरिएंटिड एक्शन फ़िल्म की लीड हीरोइन भी हैं सोनाक्षी। वहीं अजय के साथ वो ‘सन ऑफ़ सरदार’ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं।

Sonakshi Action Jackson

‘एक्शन जैक्सन’ के विलेन का हिंदी डेब्यू

‘एक्शन जैक्सन’ से तमिल सिनेमा के एक्टर आनंद राज डेब्यू कर रहे हैं। डायरेक्टर प्रभु देवा ने बताया, कि आनंद फ़िल्म में मुख्य विलेन के रोल में हैं। तमिल, तेलगू और मलयालम फ़िल्मों में काम कर चुरे आनंद साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं।

Anand Action Jackson