प्रियंका ने सोने के लिए ख़रीदी है रॉल्स रॉयस!

मुंबई : प्रियंका चोपड़ा आजकल ख़ूब इतरा रही हैं। इतराएं भी क्यों ना, जब उनकी कारों की फ्लीट में शामिल हो गई है दुनिया की सबसे महंगी कारों में शामिल कार- रॉल्स रॉयस।

अवॉर्ड फंक्शन में अपनी रॉल्स रॉयस के साथ प्रियंका।
अवॉर्ड फंक्शन में अपनी रॉल्स रॉयस के साथ प्रियंका।

हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका अपनी इसी कार की सवारी करके पहुंचीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका को इंटरनेशनल आइकॉन अवॉर्ड दिया गया है।

प्रियंका हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी एक्ट्रेस बन गई हैं, जो रॉल्स रॉयस कार की ओनर है। बॉलीवुड में ये शानदार कार कुछ सेलेब्रटीज़ के पास ही है।

सूत्रों के मुताबिक़, प्रियंका की इस कार की क़ीमत तक़रीबन 2 करोड़ से भी ज़्यादा है, और उन्होंने इसे अपनी ज़रूरत के हिसाब से कस्टमाइज़ करवाया है।

“मेरी टांगें लंबी हैं, और मुझे कार में सोना पसंद है। इसलिए इसे लंबा करवाया है।” अपनी कार के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कस्टमाइजेशन की वजह का खुलासा किया। प्रियंका ने आगे कहा, कि उन्हें कार ख़ुद चलाने के बजाए, चलवाना पसंद है।