वरूण को चाहिए आलू-बटर जैसी दुल्हनिया

मुंबई: डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरूण धवन की अपनी दुल्हन को लेकर च्वाइस बड़ी अजीब है। ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ के प्रोमोशनल इवेंट में जब वरूण से पूछा गया, कि उन्हें कैसी दुल्हनिया चाहिए, तो वरूण ने दिया दिलचस्प जवाब।

वरूण ने कहा- “मेरी दुल्हनिया आलू बटर जैसी होनी चाहिए। आलू इसलिए क्योंकि वो हर सब्जी में फिट हो जाता है, और बटर की तरह उसकी त्वचा होनी चाहिए।” वरूण ने बताया, कि इस पैमाने पर आलिया बिल्कुल फिट बैठती हैं। उनकी त्वचा बटर की तरह चिकनी है।

वरूण की ये बात सुनकर आलिया मुस्कुरा उठीं। हालांकि, वरूण का ये डायलॉग करेक्टर्स और फ़िल्म को प्रोमोट करने के लिए ही था। जहां तक इन दोनों एक्टर्स की बात है, तो दोनों ने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से डेब्यू किया है।

पहली फ़िल्म से ही वरूण और आलिया अच्छे दोस्त बन गए थे, और बाद में काफी वक़्त तक दोनों के एक साथ हैंगआउट करने की ख़बरें आती रही हैं। हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया को डेब्यूटेंट शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है।