‘भारत’ के बाद Salman Khan के साथ फिर क्यों काम नहीं कर पाएंगी Disha Patani, जानिए ख़बर में…

मुंबई। सलमान ख़ान के साथ दिशा पाटनी भारत में नज़र आ रही हैं। मगर, यह ख़ान के साथ उनकी पहली और आख़िरी फ़िल्म हो सकती है। एक इंटरव्यू में दिशा ने ख़ुद इसकी वजह का राज़ खोला है।

5 जून को रिलीज़ हो रही भारत में दिशा एक ट्रेपेज़ी कलाकार की भूमिका में हैं, जबकि सलमान का किरदार सर्कस में मोटरसाइकिल स्टंट करता है। भारत की कहानी कई एरा में दिखायी गयी है। दिशा सलमान के साथ उस दौर में पेयर अप हुई हैं, जब वो 20-30 साल के थे। फ़िल्म में सलमान के साथ अपनी कैमिस्ट्री को मिल रहे पॉज़िटिव रिस्पांस से वो काफ़ी खुश हैं, मगर एक दुख भी है कि सलमान के साथ फिर काम नहीं कर पाएंगी।

दिशा ने बताया कि जब अली अब्बास ज़फ़र ने उन्हें यह रोल सुनाया था तो बताया था कि यह स्पेशल एपीयरेंस है। किरदार चूंकि ट्रेपेज़ी आर्टिस्ट का था और सलमान के अपोज़िट था, इसलिए वो राज़ी हो गयीं। दिशा ने यह भी कहा कि वो नहीं जानतीं कि सलमान के साथ फिर कभी काम कर पाएंगी या नहीं। यह बात अली ने भी कही थी।

जब दिशा से इसकी वजह पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि उम्र के अंतर की वजह से। भारत में यह स्वीकार्य है क्योंकि उनके साथ 20-30 साल वाले सलमान की जोड़ी बनी है। वैसे, भारत से दिशा का एक कनेक्शन और है। उनके बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ भारत में सलमान के पिता बने हैं।

वैसे दिशा को इतनी फ़िक्र करने की क्या ज़रूरत है। कहानी की मांग पर उन्हें किसी के साथ भी काम करने का मौक़ा मिल सकता है। अब देखिए ना, दे दे प्यार दे में अजय देवगन ने 22 साल छोटी रकुलप्रीत के साथ जोड़ी जमाई है, क्योंकि कहानी में 50 साल के इंसान और यंग लड़की के बीच अफ़ेयर दिखाया गया था।