जब अक्षय कुमार को नीरज पाण्डेय ने कहा ‘अनफिट’

मुंबई: अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे एक्टिव अभिनेताओं में से एक हैं| उनके करीबियों ने शायद ही उन्हें कभी थकते देखा होगा| लेकिन एक ऐसा मौका आया था जब अक्षय अपने करीबी दोस्त और फिल्म मेकर नीरज पाण्डेय के लिए अनफिट साबित हुए थे|

हाल ही में हुए एक इवेंट में नीरज से ये पूछा गया कि उनके ज़्यादातर फिल्मों में यूँ तो अक्षय ही लीड रोल निभाते हैं तो फिर एम.एस. धोनी; द अनटोल्ड स्टोरी के लिए अक्षय को उन्होंने क्यों नहीं चुना|

नीरज ने इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहा, “अक्षय के लिए 16-17 साल के युवा का किरदार निभाना संभव नहीं होता| इसीलिए मैंने उन्हें धोनी के किरदार के लिए नहीं चुना|”

sushant

एम.एस. धोनी; द अनटोल्ड स्टोरी में ये मौका मिल रहा है सुशांत सिंह राजपूत को जिन्हें नीरज एक समर्पित अभिनेता मानते हैं| सुशांत की मेहनत की तारीफ़ करते हुए नीरज ने कहा, “सुशांत स्क्रिप्ट बहुत ध्यान से पढ़ते हैं| और उन्होंने फिल्म में खुद को इस किरदार में बखूबी ढाला है|”

एम.एस. धोनी; द अनटोल्ड स्टोरी इसी महीने रिलीज़ होने वाली है| भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी धोनी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, किआरा अडवाणी और दिशा पटनी अहम किरदारों में हैं|