प्रियंका के सपनों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं: प्रकाश झा

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म ‘जय गंगाजल’ 4 मार्च को रिलीज़ हो रही है। होना तो ये चाहिए, कि इस वक़्त प्रियंका फ़िल्म का ताबड़-तोड़ प्रोमोशन करें, लेकिन प्रियंका इस देश में ही नहीं हैं।

प्रियंका अमेरिका में हैं, जहां वो अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच की शूटिंग शुरू कर रही हैं। इस फ़िल्म में प्रियंका ड्वेन जॉनसन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं।

प्रियंका की गैरमौजूदगी में फ़िल्म को डायरेक्टर प्रकाश झा दूसरी स्टार कास्ट के साथ खुद प्रोमोट कर रहे हैं। हालांकि अपनी फि़ल्म की लीडिंग लेडी से प्रकाश को कोई गिला-शिकवा नहीं है।

jai gangaajal

फ़िल्म की एक इवेंट में प्रकाश ने कहा-  “प्रियंका  सोशल मीडिया पर फ़िल्म को प्रोमोट कर रही है। सारे चैनल्स के इंटरव्यू वहां (अमेरिका) से बैठ कर रही है। हमें खुशी है, कि प्रियंका को वहां इस तरह का काम मिल रहा है, जो सबका सपना रहता है। हम उसके सपनों के साथ हैं। जहां तक रिस्पांसिबिलिटीज़ की बात है, तो वो उन्हें पूरा कर रही है।|

जय गंगाजल में प्रियंका पहली बार पुलिस ऑफ़िसर के रोल में हैं। फ़िल्म में मानव कौल भ्रष्ट एमएलए का क़िरदार निभा रहे हैं। जबकि खुद प्रकाश झा फ़िल्म में ग्रे शेड पुलिस ऑफ़िसर के रोल में हैं।