कटरीना के बाद अब रणबीर का भी नया आशियाना है तैयार

मुंबई: ब्रेक के बाद अब रणबीर कपूर भी मूव ऑन करने के मूड में आ गए हैं| सूत्रों की माने तो वह जल्द ही पाली हिल में अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट करने वाले हैं|

कटरीना कैफ से हुए ब्रेक अप के बाद से रणबीर अपने फैमिली होम, कृष्णा राज में रह रहे थे| लेकिन अब वह धीरे धीरे अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं| सुना है इस नए घर में एक अच्छा वातावरण बनाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन रणबीर ने पूरा भी करवाई थी|

मुंबई के बांद्रा में स्थित रणबीर के इस नए घर की कीमत कुछ 35 करोड़ है| और रणबीर खुद अपने इस घर की सजावट का ध्यान रख रहे हैं|

शिफ्टिंग का काम अभी जारी है| और पिछले कुछ दिनों से रणबीर अपना ज़्यादातर वक़्त इसी घर में गुज़ार रहे हैं| लेकिन वह अभी पूरी तरह से इस घर में शिफ्ट नहीं हुए हैं|

आपको बता दें, कि कुछ समय पहले कटरीना भी अपने पुराने घर को छोड़ नए घर में जा चुकी हैं| कटरीना इससे पहले उसी घर में रह रही थी जहाँ वह रणबीर के साथ लिव-इन में रह रही थी|