अदालत ने सलमान को दी पांच साल की सज़ा, आर्थर रोड जेल जाएंगे

Salman Khan Bigg Boss
मुंबई: 13 साल पुराने हिट एंड रन मामले में मुंबई की अदालत ने सलमान ख़ान का पांच साल की सज़ा सुनाई है। जमानत के लिए सलमान को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करनी होगी। सलमान ख़ान पर कई धाराओं के तहत मुक़दमा चल रहा था। उन्हें सभी धाराओं में दोषी पाया गया है, और सब धाराओं की सज़ा मिलाकर पांच साल के लिए सलमान को जेल में रहना पड़ सकता है।
सज़ा के ऐलान के बाद जमानत पर चल रहे सलमान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया, और उन्हें आर्थर रोड जेल ले जाया जाएगा। सलमान के वक़ीलों ने हाईकोर्ट में अपील के लिए कार्यवाही के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अगर आज सलमान को हाईकोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी, को उन्हें आज की रात जेल में बितानी पड़ सकती है।
आर्थर रोड जेल में सिर्फ़ अंडरट्रायल क़ैदियों को रखा जाता है, लिहाज़ा कल उन्हें पुणे की यरवदा जेल शिफ़्ट किया जा सकता है। मुंबई पुलिस ने सलमान को अधिकतम सज़ा दिए जाने की अपनी की थी, ताकि ये मिसाल बन सके।
उधर, बचाव पक्ष ने कहा, कि सलमान के सेलिब्रटीज स्टेटस को सज़ा देते वक़्त ध्यान में ना रखा जाए। सलमान की तरफ से मुआवजे देने की बात भी कही गई। साथ ही ये दलील भी दी गई, कि अगर सलमान को लंबी सज़ा दी जाती है, तो चैरिटी वर्क प्रभावित हो सकता है, जो वो अपनी एनजीओ के माध्यम से करते हैं।
उधर, सज़ा के ऐलान के मद्देनज़र सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर पर दोस्तों का तांता लगा हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा, प्रीति ज़िटा और संगीता बिजलानी सलमान के घर गईं। अदालत में सलमान के साथ अरबाज़ ख़ान, सोहेल ख़ान, अलवीरा और अर्पिता मौजूद थे।