अरविन्द केजरीवाल ने मिका को दी शुभकामना

मुंबई: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने सिंगर से एक्टर बने मिका सिंह को उनकी डेब्यू फिल्म ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ के लिए शुभकामनायें दी हैं।अरविन्द ने लिखा है- ईमानदारी राजनीति के लिए लड़ाई में आपने आम आदमी पार्टी को हमेशा सपोर्ट किया है। आपको कामयाबी मिले।

आपको बता दें, कि पिछले साल मिका ने आम आदमी पार्टी को 25 लाख रूपए का डोनेशन दिया था। इससे पहले अमिताभ बच्चन ‘बलविंदर सिंह फेमस हो गया’ के म्यूजिक लांच में शामिल हो चुके हैं। फिल्म को मिका ने को-प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में शान पैरेलल लीड रोल में हैं।

balwinder-singh-famous-ho-gaya