अर्जुन की फ़िल्म ‘तेवर’ का पहला पोस्टर रिलीज़

मुंबई: अर्जुन कपूर की फ़िल्म ‘तेवर’ का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया है। फ़िल्म को डेब्यूटेंट अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है, जबकि अर्जुन के अंकल संजय कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फ़िल्म में सोनाक्षी सिन्हा अर्जुन के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं।

मनोज बाजपेयी भी फ़िल्म में एक बेहद अहम रोल निभा रहे हैं। इन तीनों क़िरदारों को फर्स्ट लुक पोस्टर पर जगह दी गई है। ‘तेवर’ रोमांटिक एक्शन फ़िल्म है, जिसकी कहानी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सेट की गई है, और आगरा के आस-पास शूट की गई है। ‘तेवर’ 9 जनवरी को रिलीज़ होगी।

Tevar

 

TEVAR STILL 2