आलिया भट्ट बनीं ‘जीनियस ऑफ़ द ईयर’

मुंबई: करण जौहर के शो कॉफी विद करण में मेहमान बनने के बाद आलिया भट्ट पर जमकर सोशल जोक्स बने। शो में उन्होंने देश के राष्ट्रपति को नाम पृथ्वीराज चव्हाण बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया में आलिया पर बने जोक्स की बाढ़ आ गई थी। उनके आईक्यू पर निशाने साधे जाने लगे।

एआईबी के इस वीडियो में आलिया को देखिए आईक्यू बढ़ाने के लिए जिम ज्वाइन करते हुए, और कैसे वो करण के शो में फिर जाती हैं, और बन जाती हैं जीनियस ऑफ़ द ईयर। इस बेहद दिलचस्प वीडियो में करण जौहर, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा और खुद महेश भट्ट ने एक्टिंग की है। वीडियो को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया है।

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=pfHxl46KyZM” width=”560″ height=”315″]