उस लड़की से शादी करना चाहता था अंकित!

मुंबई: सिंगर अंकित तिवारी पर जिस लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया है, अंकित का दावा है, कि वो उससे शादी करना चाहता था। पुलिस को दिए गए स्टेटमेंट के मुताबिक़, वो एडवरटीज़मेंट प्रोफेशनल लड़की को एक साल से डेट कर रहा था, और शादी करना चाहता था।

अंकुर और अंकित तीव
अंकुर और अंकित।

इसके लिए लड़की को अपने माता-पिता से भी मिलवा चुका था। लेकिन जब पता चला, कि लड़की तलाक़शुदा और एक बच्चे की मां है, तो माता-पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। अंकित का कहना है, कि उसे इस मामले में फंसाया जा रहा है। सारे इल्ज़ाम झूठे हैं।

वहीं, अंकित के लॉयर का कहना है, कि लड़की ने ये सब अंकित से ₹3 करोड़ रूपए ऐंठने के लिए किया है, जिसके लिए अंकित ने मना कर दिया था। अगर लड़की की कहानी सच है, तो शिकायत करने में उसने इतनी देर क्यों की।

आरोप: लड़की के स्टेटमेंट के मुताबिक़, वो अंकित से अक्टूबर 2012 में कॉमन फ्रेंड्स के ज़रिए मिली थी। अक्टूबर 2012 से दिसंबर 2013 तक अंकित शादी का झांसा देकर उस पर सेक्सुअल असॉल्ट करता रहा। बाद में उसने शादी से मना कर दिया। लड़की का ये भी आरोप है, कि अंकित के भाई अंकुर ने उसे चाकू से डराकर अंकित से दूर रहने की धमकी दी थी।

आपको बता दें, कि अंकित और उसके भाई अंकुर को 8 मई को वर्सोवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था। अंकुर को उसी दिन जमानत दे दी गई, लेकिन अंकित को 12 मई कर पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा।

इंद्र कुमार की मुश्किलें बढ़ीं

IK

उधर, एक्टर इंद्र कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मेडिकल जांच में लड़की के साथ ना सिर्फ़ बलात्कार की पुष्टि हुई है, बल्कि टॉर्चर के आरोप भी सही पाए गए हैं। 23 साल की लड़की ने इंद्र कुमार पर आरोप लगाया था, कि एक्टर ने उसे घर में दो दिन तक बंद करके उसके साथ बलात्कार किया, और उसे शारीरिक यातनाएं भी दीं। मेडिकल जांच में लड़की के गर्दन और पीठ पर सिगरेट से जलाने, दांत से काटने और फॉर्क से कटने के निशान की पुष्टि हुई है। इंद्र को 13 मई तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है।