एक्टर सुधीर का मुंबई में निधन

मुंबई: सत्तर और अस्सी के दशक की बहुत सारी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर भगवान दास मूलचंद लूथरिया उर्फ सुधीर का निधन हो गया है। ‘बादशाह’ में उन्होंने शाह रूख़ ख़ान का साथी और ‘सत्ते पे सत्ता’ में अमिताभ बच्चन के एक भाई का रोल निभाया था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले सुधीर काफी दिनों से ही बीमार चल रहे थे।

अभिनेता सुधीर
अभिनेता सुधीर

बताया जाता है, कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन था। सुधीर ने 70 और 80 के दशक में बहुत सारी फिल्मों में नेगेटिव रोल्स अदा किए। सुधीर फिल्ममेकर मिलन लूथरिया के चाचा थे। सुधीर की मौत की खबर सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जाता है, कि जीवन के अंतिम पड़ाव में भी वे अकेले थे। उन्होंने कभी शादी नहीं की। मुंबई के अंधेरी में इनका एक बंगला भी है।

सत्ते पे सत्ता के एक सीन में हेमा मालिनी के साथ सुधीर।
सत्ते पे सत्ता के एक सीन में हेमा मालिनी के साथ सुधीर।

सुधीर ने हिंदी सिनेमा में अपना करियर 1954 की फ़िल्म ‘टैक्सी ड्राइवर’ से शुरू किया, हालांकि इस फ़िल्म में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया। 1961 की फ़िल्म ‘उम्र क़ैद’ में उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया था। सिंसियरली सिनेमा की तरफ से सुधीर को श्रंद्धांजलि…

देखिए उम्र क़ैद के एक सीन में सुधीर को…

[youtube url=”video_https://www.youtube.com/watch?v=nOZwVyJBtOg” width=”560″ height=”315″]