‘एक विलेन’ में प्राची कर रही आइटम सांग

मुंबई: मोहित सूरी की अगली फ़िल्म एक विलेन में प्राची देसाई बेहद हॉट अंदाज़ में नज़र आने वाली हैं। प्राची फ़िल्म में एक आइटम सांग अवारी कर रही हैं। टीवी से फ़िल्मों की दुनिया में पहुंची प्राची ने बहुत कम क़िरदार ऐसे किए हैं, जिन्हें हॉट माना जाए।

एक विलेन के गाने में प्राची देसाई।
एक विलेन के गाने में प्राची देसाई।

 

इस गाने को पाकिस्तानी रॉक बैंड सोच की ओरिजनल कंपोजिशन से तैयार किया गया है। ये गाना 13 जून को रिलीज़ किया जाएगा। मोहित सूरी अपनी हर फिल्म में किसी न किसी हीरोइन को नए अंदाज में पेश करते रहे हैं। उन्होंने पहले जैकलीन फर्नांडिस को मर्डर-2 में पेश किया तो उसी तरह श्रद्धा कपूर को आशिकी-2 में।